शुरू हो रही है राम कहानी राम भजन हिंदी लिरिक्स | Shuru Ho Rahi Hai Ram Kahani Ram Hindi Bhajan Lyrics |

शुरू हो रही है राम कहानी राम भजन हिंदी लिरिक्स
 | Shuru Ho Rahi Hai Ram Kahani Ram Hindi Bhajan Lyrics |

शुरू हो रही है राम कहानी,
शुरू हो रही हैं राम कहानी,
महिमा पुरानी वेद बखानी,
तुलसी की वाणी,
शुरू हो रही हैं राम कहानी…….

जग कर्ता-धर्ता भरता है,
माता पिता बंधु दाता है,
प्रेम से याज्ञवल्क्य जी गाये,
जीवन धन मानी,
शुरू हो रही हैं राम कहानी……

कथा श्रवण से सुख मिलता है,
जन्म मरण भव दुख मिटता है,
कागभुसुंडि जी नित गाये,
सब गुण खानी,
शुरू हो रही हैं राम कहानी….

अधर्म राज का अंत हुआ है,
जीवन धर्म जीवंत हुआ है,
अवध में राजा राम सुहाए,
सीता महारानी,
शुरू हो रही हैं राम कहानी………

दुनिया का अनमोल रतन है,
कृष्णानंद का जीवन धन है,
पार्वती को शिव जी सुनाएं,
परा भक्ति दानी,
शुरू हो रही है राम कहानी,
शुरू हो रही हैं राम कहानी,
महिमा पुरानी वेद बखानी,
तुलसी की वाणी,
शुरू हो रही हैं राम कहानी……….

Ram Bhajan, Ram Navmi Special Bhajan, Lord Rama,Ram Janki Bhajan,Sitaram Bhajan,Ramji,राम भजन,राम नवमी स्पेशल भजन, भगवान राम,राम जानकी भजन,सीताराम भजन,रामजी 

Youtube Video



और भी ऐसे ही मधुर भजनों की लिरिक्स के लिए हमारी वेबसाइट को विजिट करते रहे|
इस भजन को आप अपने मित्रगणों के साथ शेयर करिए|
यदि आप भी हमें कोई भजन या अन्य उपयोगी सामग्री भेजना चाहे नीचे दिए गए बटन का प्रयोग करे|
|| आप को मारवाड़ी भजन डॉट कॉम की और से सादर जय सियाराम ||

Blogger द्वारा संचालित.