श्याम भज ले घड़ी दो घड़ी खाटू श्याम भजन लिरिक्स | Shyam Bhajle Ghadi Do Ghadi Khatu Shyam Hindi Bhajan Lyrics |

श्याम भज ले घड़ी दो घड़ी खाटू श्याम भजन लिरिक्स
 | Shyam Bhajle Ghadi Do Ghadi Khatu Shyam Hindi Bhajan Lyrics |


उलझनों की ये सुलझे लड़ी,
श्याम भज ले घडी दो घडी,
उलझनों की ये सुलझे लड़ी,
श्याम भज ले घड़ी दो घड़ी………

श्याम सुमिरण का धन साथ देगा,
जबकि माया क्या कब रूठ जाए,
एक पल का भरोसा नहीं है,
साँस का तार कब टूट जाए,
जिंदगी मौत के दर खड़ी,
श्याम भज ले घड़ी दो घड़ी,
उलझनों की ये सुलझे लड़ी,
श्याम भज ले घड़ी दो घड़ी………

साफ़ दिखेगी सूरत प्रभु की,
मन के दर्पण का तुम मैल धो लो,
सबके दिल गंगा जल से लगेंगे,
अपने मन की कपट गाँठ खोलो,
छोड़कर सारी धोखाधड़ी,
श्याम भज ले घड़ी दो घड़ी,
उलझनों की ये सुलझे लड़ी,
श्याम भज ले घड़ी दो घड़ी………….

सौंप प्रभु पे सकल उलझने तू,
ग्रस्त चिंता में क्यों तेरा मन है,
सम्पदा सुख सुयश देने वाला,
सिर्फ एक ये हरी का भजन है,
श्याम का नाम दौलत बड़ी,
श्याम भज ले घड़ी दो घड़ी,
उलझनों की ये सुलझे लड़ी,
श्याम भज ले घड़ी दो घड़ी………..

उलझनों की ये सुलझे लड़ी,
श्याम भज ले घडी दो घडी,
उलझनों की ये सुलझे लड़ी,
श्याम भज ले घड़ी दो घड़ी………..

Shree Shyam Baba,श्री श्याम बाबा,खाटू श्याम भजन,Khatu Shyam Bhajan,बाबा खाटू श्याम,Baba Khatu Shyam Bhajan,Shyam Ji Bhajan,श्याम जी भजन, खाटू नरेश,हारे का सहारा,मोरछड़ी धारक,बर्बरीक भजन लीरिक्स,Khatu Naresh Bhajan Lyrics,Morekhadi Dharak,Baba Bhajan Lyrics

Youtube Video



और भी ऐसे ही मधुर भजनों की लिरिक्स के लिए हमारी वेबसाइट को विजिट करते रहे|
इस भजन को आप अपने मित्रगणों के साथ शेयर करिए|
यदि आप भी हमें कोई भजन या अन्य उपयोगी सामग्री भेजना चाहे नीचे दिए गए बटन का प्रयोग करे|
|| आप को मारवाड़ी भजन डॉट कॉम की और से सादर जय सियाराम ||

Blogger द्वारा संचालित.