श्याम के दरबार से खाली हाथ नहीं जायेंगे खाटू श्याम भजन लिरिक्स | Shyam Ke Darbar Se Khali Nahi Jayenge Khatu Shyam Hindi Bhajan Lyrics |

श्याम के दरबार से खाली हाथ नहीं जायेंगे खाटू श्याम भजन लिरिक्स
 | Shyam Ke Darbar Se Khali Nahi Jayenge Khatu Shyam Hindi Bhajan Lyrics |

श्याम के दरबार से खाली नहीं जाएंगे,
खाली झोली आये है भरके झोली जाएंगे…..

बड़ी दूर से आस लगाकर तेरे दर पे आये है ,
अब तो संकट मेटो बाबा दुःख के बहुत सताए है ,
तेरे दर को छोड़कर और कहाँ हम जाएंगे,
खाली झोली आये है, भरके झोली जाएंगे…..

भटक भटक कर ये जग देखा कोई नहीं हमारा हो ,
तेरा ही आधार हमें तो तेरा एक सहारा हो ,
तेरी महिमा श्याम हम भूल कभी न पाएंगे,
खाली झोली आये है, भरके झोली जाएंगे……..

अनगिण पापी तारे तुमने अनगिण भगत उबारे है ,
एक तेरे दर्शन से बाबा हो गए वारे न्यारे है ,
दर्शन करने आये है दर्शन करके जाएंगे,
खाली झोली आये है, भरके झोली जाएंगे………

नज़र दया की हमपे रखना,सदा बुलाते रहना हो ,
सबकी झोली भरदो बाबा ‘बिन्नू’का ये कहना हो ,
सेवक तेरे द्वार से, हँसते हँसते जाएंगे,
खाली झोली आये है,भरके झोली जाएंगे…

Shree Shyam Baba,श्री श्याम बाबा,खाटू श्याम भजन,Khatu Shyam Bhajan,बाबा खाटू श्याम,Baba Khatu Shyam Bhajan,Shyam Ji Bhajan,श्याम जी भजन, खाटू नरेश,हारे का सहारा,मोरछड़ी धारक,बर्बरीक भजन लीरिक्स,Khatu Naresh Bhajan Lyrics,Morekhadi Dharak,Baba Bhajan Lyrics

Youtube Video



और भी ऐसे ही मधुर भजनों की लिरिक्स के लिए हमारी वेबसाइट को विजिट करते रहे|
इस भजन को आप अपने मित्रगणों के साथ शेयर करिए|
यदि आप भी हमें कोई भजन या अन्य उपयोगी सामग्री भेजना चाहे नीचे दिए गए बटन का प्रयोग करे|
|| आप को मारवाड़ी भजन डॉट कॉम की और से सादर जय सियाराम ||

Blogger द्वारा संचालित.