चलो रे भक्तो खाटू धाम फागुन आया खाटू श्याम भजन हिंदी लिरिक्स | Chalo Re Bhakto Khatu Dham Fagun Aya Khatu Shyam Hindi Bhajan Lyrics |

चलो रे भक्तो खाटू धाम फागुन आया खाटू श्याम भजन हिंदी लिरिक्स
ख| Chalo Re Bhakto Khatu Dham Fagun Aya Khatu Shyam Hindi Bhajan Lyrics |


जीवन सूना सूना लागे,
बाबा श्याम के बिना,
और सावन सूना लागे,
निसान के बिना,
चलो रे भगतो,
फागुन आया,
चलो रे खाटू धाम,
हाथों में लहराते,
लम्बे लम्बे निशान………

रीगंस से खाटू तक,
तेरे भक्तों का मेला है,
एक नहीं दो नहीं,
रेला का रेला है,
सबकी जुबा पर,
एक ही मन्त्र है,
जय जय जयश्री श्याम,
हाथों में लहराते,
लम्बे लम्बे निशान………

फागुन में सांवरे की,
अलग ही शान है,
अपने भक्तों का बाबा,
करता कल्याण है,
सर पे पगड़ी,
कमर में फेंटा,
लीले की तामिलदार,
हाथों में लहराते,
लम्बे लम्बे निशान……….

फागुन में बाबा मेरा,
दूल्हा सा सजता है,
रथ में सवार होकर,
खाटू में चलता है,
ढोल बजेगा, बैंड बजेगा,
और उड़ेगा गुलाल,
हाथों में लहराते,
लम्बे लम्बे निशान………

खाटू मंदिर में बैठा,
साँवरिया सेठ है,
किसी की जल्दी सुनता,
किसी की लेट है,
धीरज रखना तू,
बाबा करेगा जग में नाम,
चलो रे भगतो,
फागुन आया,
चलो रे खाटू धाम,
हाथों में लहराते,
लम्बे लम्बे निशान……….

Shree Shyam Baba,श्री श्याम बाबा,खाटू श्याम भजन,Khatu Shyam Bhajan,बाबा खाटू श्याम,Baba Khatu Shyam Bhajan,Shyam Ji Bhajan,श्याम जी भजन, खाटू नरेश,हारे का सहारा,मोरछड़ी धारक,बर्बरीक भजन लीरिक्स,Khatu Naresh Bhajan Lyrics,Morekhadi Dharak,Baba Bhajan Lyrics

Youtube Video



और भी ऐसे ही मधुर भजनों की लिरिक्स के लिए हमारी वेबसाइट को विजिट करते रहे|
इस भजन को आप अपने मित्रगणों के साथ शेयर करिए|
यदि आप भी हमें कोई भजन या अन्य उपयोगी सामग्री भेजना चाहे नीचे दिए गए बटन का प्रयोग करे|
|| आप को मारवाड़ी भजन डॉट कॉम की और से सादर जय सियाराम ||

Blogger द्वारा संचालित.