राम कहानी सुनो रे राम कहानी राम भजन हिंदी लिरिक्स | Ram Kahani Suno Re Ram Kahani Ram Hindi Bhajan Lyrics |

राम कहानी सुनो रे राम कहानी राम भजन हिंदी लिरिक्स
 | Ram Kahani Suno Re Ram Kahani Ram Hindi Bhajan Lyrics |

राम कहानी सुनो रे राम कहानी
कहत सुनत आवे आँखों में पानी
श्री राम जय राम जय-जय राम…….

दशरथ के राज दुलारे,
कौशल्या की आँख के तारे
वे सूर्य वंश के सूरज,
वे रघुकुल के उज्जयारे
राजीव नयन बोलें मधुभरी वाणी…….

राम कहानी सुनो रे राम कहानी
कहत सुनत आवे आँखों में पानी
श्री राम जय राम जय-जय राम………….

शिव धनुष भंग प्रभु करके,
ले आए सीता वर के ।
घर त्याग भये वनवासी,
पित की आज्ञा सर धर के ।
लखन सिया ले संग छोड़ी रजधानी………..

राम कहानी सुनो रे राम कहानी
कहत सुनत आवे आँखों में पानी
श्री राम जय राम जय-जय राम……..

खल भेष भिक्षु धर के,
भिक्षा का आग्रह करके
उस जनक सुता सीता को,
छल बल से ले गया हर के
बड़ा दुःख पावे राजा राम जी की रानी…….

राम कहानी सुनो रे राम कहानी
कहत सुनत आवे आँखों में पानी
श्री राम जय राम जय-जय राम……..

श्री राम ने मोहे पठायो मैं राम दूत बन आयो
सीता माँ की सेवा में रघुवर को संदेसा लायो
और संग लायो प्रभु मुद्रिका निसानी……..

राम कहानी सुनो रे राम कहानी
कहत सुनत आवे आँखों में पानी
श्री राम जय राम जय-जय राम……..

राम कहानी सुनो रे राम कहानी
कहत सुनत आवे आँखों में पानी
श्री राम जय राम जय-जय राम……


Ram Bhajan, Ram Navmi Special Bhajan, Lord Rama,Ram Janki Bhajan,Sitaram Bhajan,Ramji,राम भजन,राम नवमी स्पेशल भजन, भगवान राम,राम जानकी भजन,सीताराम भजन,रामजी 

Youtube Video



और भी ऐसे ही मधुर भजनों की लिरिक्स के लिए हमारी वेबसाइट को विजिट करते रहे|
इस भजन को आप अपने मित्रगणों के साथ शेयर करिए|
यदि आप भी हमें कोई भजन या अन्य उपयोगी सामग्री भेजना चाहे नीचे दिए गए बटन का प्रयोग करे|
|| आप को मारवाड़ी भजन डॉट कॉम की और से सादर जय सियाराम ||

Blogger द्वारा संचालित.