राम नाम के हीरे मोती राम भजन हिंदी लिरिक्स | Ram Nam Ke Hire Moti Ram Hindi Bhajan Lyrics |

राम नाम के हीरे मोती राम भजन हिंदी लिरिक्स 

| Ram Nam Ke Hire Moti Ram Hindi Bhajan Lyrics |

राम नाम का सुमिरण कर ले, कर ले चर्चा घणी घणी,
राम नाम की महिमा भारी, राम नाम की धुन है चढ़ी,
राम नाम के हीरे मोती, मैं बिखराऊँ गली गली,
ले लो रे कोई राम का प्यारा, शोर मचाऊँ गली गली,
बोलो राम, बोलो राम, सिया राम राम राम,
राम नाम के हीरे मोती, मैं बिखराऊँ गली गली,
ले लो रे कोई राम का प्यारा, शोर मचाऊँ गली गली,
बोलो राम, बोलो राम, सिया राम राम राम……

माया के दीवानों, सुन लो इक दिन ऐसा आएगा,
धन दौलत ये माल ख़जाना, यहीं पड़ा रह जाएगा,
यहीं पड़ा रह जाएगा, यहीं पड़ा रह जाएगा,
कंचन काया माटी होगी, चर्चा होगी गली गली,
ले लो रे कोई राम का प्यारा, शोर मचाऊँ गली गली,
राम नाम के हीरे मोती, मैं बिखराऊँ गली गली,
ले लो रे कोई राम का प्यारा, शोर मचाऊँ गली गली……

क्या करता है मेरा मेरी, यह तेरा मकान नहीं,
झूठे जन में फंसा हुआ है, वह सच्चा इंसान नहीं,
दो दिन जग में मेला है, अंत में होगी चला चली,

ले लो रे कोई राम का प्यारा, शोर मचाऊँ गली गली,
राम नाम के हीरे मोती, मैं बिखराऊँ गली गली,
ले लो रे कोई राम का प्यारा, शोर मचाऊँ गली गली……

जिन जिन ने ये मोती लूटे, वो तो माला माल हुए,
धन दौलत के बने पुजारी, आखिर वो कंगाल हुए,
आखिर वो कंगाल हुए,आखिर वो कंगाल हुए,
चाँदी सोने वालो सुन लो, बात सुनाऊँ खरी खरी,
ले लो रे कोई राम का प्यारा, शोर मचाऊँ गली गली,
राम नाम के हीरे मोती, मैं बिखराऊँ गली गली,
ले लो रे कोई राम का प्यारा, शोर मचाऊँ गली गली…….

दुनियाँ को तू कब तक पगले, अपनी कहता जाएगा,
ईश्वर को तो भूल गया है, आखिर में पछतायेगा,
आखिर में पछतायेगा, आखिर में पछतायेगा,
दो दिन का यह चमन खिला है, फिर मुरझाएगी कली कली,
ले लो रे कोई राम का प्यारा, शोर मचाऊँ गली गली,
राम नाम के हीरे मोती, मैं बिखराऊँ गली गली,
ले लो रे कोई राम का प्यारा, शोर मचाऊँ गली गली,
राम नाम के हीरे मोती, मैं बिखराऊँ गली गली,
ले लो रे कोई राम का प्यारा, शोर मचाऊँ गली गली,
बोलो राम, बोलो राम, सिया राम राम राम,
राम नाम के हीरे मोती, मैं बिखराऊँ गली गली,
ले लो रे कोई राम का प्यारा, शोर मचाऊँ गली गली,
बोलो राम, बोलो राम, सिया राम राम राम……….

Ram Bhajan, Ram Navmi Special Bhajan, Lord Rama,Ram Janki Bhajan,Sitaram Bhajan,Ramji,राम भजन,राम नवमी स्पेशल भजन, भगवान राम,राम जानकी भजन,सीताराम भजन,रामजी 

Youtube Video



और भी ऐसे ही मधुर भजनों की लिरिक्स के लिए हमारी वेबसाइट को विजिट करते रहे|
इस भजन को आप अपने मित्रगणों के साथ शेयर करिए|
यदि आप भी हमें कोई भजन या अन्य उपयोगी सामग्री भेजना चाहे नीचे दिए गए बटन का प्रयोग करे|
|| आप को मारवाड़ी भजन डॉट कॉम की और से सादर जय सियाराम ||

Blogger द्वारा संचालित.