राम राम वो रटते जाये राम भजन हिंदी लिरिक्स | Ram Ram Wo Rattey Jaye Ram Hindi Bhajan Lyrics |

राम राम वो रटते जाये राम भजन हिंदी लिरिक्स
| Ram Ram Wo Rattey Jaye Ram Hindi Bhajan Lyrics |

राम राम वो रटते जाए,
राम की माला जपते जाए,
चरणों में शीश नवाते चले,
राम जी के काज वो बनाते चले,
राम राम वो रटते जाएं,
राम की माला जपते जाएं….

बालपन से राम नाम की,
जिसने अलख जगाई थी,
राम नाम की धूणी जिसने,
दिन और रात रमायी थी,
राम को हर दम ध्याते चले,
राम को हर दम ध्याते चले,
राम जी के काज वो बनाते चले,
राम राम वो रटते जाएं,
राम की माला जपते जाएं…..

लांघ समुन्दर लंका धाए,
सीता की सुध लाए थे,
अक्षयकुमार संहार के लंका,
रावण की वो जलाए थे,
असुरों की मार लगाते चले,
असुरों की मार लगाते चले,
राम जी के काज वो बनाते चले,
राम राम वो रटते जाएं,
राम की माला जपते जाएं………

शक्ति लगी थी लक्ष्मण जी को,
राम प्रभु अकुलाए थे,
बूँटी लाकर भाई लखन के,
प्राण तुमने बचाए थे,
राम के जयकारे लगाते चले,
राम के जयकारे लगाते चले,
राम जी के काज वो बनाते चले,
राम राम वो रटते जाएं,
राम की माला जपते जाएं……..

राम नाम के चन्दन से तुम,
तन को सिंदूरी रंग डाला,
राम की भक्ति में हनुमत नै,
काज यही कर डाला,
राम सिय ह्रदय बसाते चले,
राम सिय ह्रदय बसाते चले,
राम जी के काज वो बनाते चले,
राम राम वो रटते जाएं,
राम की माला जपते जाएं…….

राम राम वो रटते जायें,
राम की माला जपते जायें,
चरणों में शीश नवाते चले,
राम जी के काज वो बनाते चले,
राम राम वो रटते जायें,
राम की माला जपते जायें….

Ram Bhajan, Ram Navmi Special Bhajan, Lord Rama,Ram Janki Bhajan,Sitaram Bhajan,Ramji,राम भजन,राम नवमी स्पेशल भजन, भगवान राम,राम जानकी भजन,सीताराम भजन,रामजी 

Youtube Video



और भी ऐसे ही मधुर भजनों की लिरिक्स के लिए हमारी वेबसाइट को विजिट करते रहे|
इस भजन को आप अपने मित्रगणों के साथ शेयर करिए|
यदि आप भी हमें कोई भजन या अन्य उपयोगी सामग्री भेजना चाहे नीचे दिए गए बटन का प्रयोग करे|
|| आप को मारवाड़ी भजन डॉट कॉम की और से सादर जय सियाराम ||

Blogger द्वारा संचालित.