राम नाम जपो राम हिंदी भजन लिरिक्स | Ram Naam Japo Ram bhajan hindi lyrics |

राम नाम जपो  राम हिंदी भजन लिरिक्स
 | Ram Naam Japo Ram bhajan hindi lyrics  |

राम राम रटो जपो रामजी की माला
राम नाम अमृत का पीले तू प्याला

राम जी का नाम जिसके मन धारा है
राम है खिवैया बन जाते सहारा है
ओ राम जी महिमा बड़ी है विशाला
राम राम रटो जपो रामजी की माला

राम नाम ज्योत इस मन में जगा ले तू
छोड़ मोह माया राम नाम अपना ले तू
अरे खुश हो जाऐगे बजरंग बाला
राम राम रटो जपो रामजी की माला

राम नाम सागर भक्ता डूबकी लगा ले तू
अरे राम नाम लूट ले मौज मना ले तू
राम नामी नौका ने पार कर डाला
राम राम रटो जपो रामजी की माला

बोल राम नाम क्यों ना अब तक बोला
राम जी के नाम का तू ओड़ ले चोला
राम जी से बड़ा राम नाम है निराला
राम राम रटो जपो रामजी की माला

Ram Bhajan, Ram Navmi Special Bhajan, Lord Rama,Ram Janki Bhajan,Sitaram Bhajan,Ramji,राम भजन,राम नवमी स्पेशल भजन, भगवान राम,राम जानकी भजन,सीताराम भजन,रामजी 

Youtube Video



और भी ऐसे ही मधुर भजनों की लिरिक्स के लिए हमारी वेबसाइट को विजिट करते रहे|
इस भजन को आप अपने मित्रगणों के साथ शेयर करिए|
यदि आप भी हमें कोई भजन या अन्य उपयोगी सामग्री भेजना चाहे नीचे दिए गए बटन का प्रयोग करे|
|| आप को मारवाड़ी भजन डॉट कॉम की और से सादर जय सियाराम ||

Blogger द्वारा संचालित.