राम नाम सुखदाई राम हिंदी भजन हिंदी लिरिक्स | Ram Naam Sukhdai Ram Hindi Bhajan Lyrics |

राम नाम सुखदाई राम हिंदी भजन हिंदी लिरिक्स
 | Ram Naam Sukhdai Ram Hindi Bhajan Lyrics |

राम नाम सुखदाई भजन करो भाई,
ये जीवन दो दिन का,
राम नाम सुखदाई…

ये तन है जंगल की लकड़ी ये तन है जंगल की लकड़ी,
आग लगे जल जाए भजन करो भाई,
ये जीवन दो दिन का,
राम नाम सुखदाई…

ये तन है कागज की पूडिया ये तन है कागज की पुडिया,
हवा चले उड़ जाई भजन करो भाई,
ये जीवन दो दिन का,
राम नाम सुखदाई…

ये तन है माटी का ढेला ये तन है माटी का ढेला,
बूँद पड़े गल जाई भजन करो भाई,
ये जीवन दो दिन का,
राम नाम सुखदाई…

ये तन है फूलो का बगीचा ये तन है फूलो का बगीचा,
धूप पड़े मुरझाई भजन करो भाई,
ये जीवन दो दिन का,
राम नाम सुखदाई…

ये तन है एक कच्ची है हवेली ये तन है एक कच्ची है हवेली,
बूँद पड़े गल जाई भजन करो भाई,
ये जीवन दो दिन का,
राम नाम सुखदाई…

ये तन है सपनो की माया ये तन है सपनो की माया,
आँख खुले कुछ नाही भजन करो भाई,
ये जीवन दो दिन का,
राम नाम सुखदाई…

Ram Bhajan, Ram Navmi Special Bhajan, Lord Rama,Ram Janki Bhajan,Sitaram Bhajan,Ramji,राम भजन,राम नवमी स्पेशल भजन, भगवान राम,राम जानकी भजन,सीताराम भजन,रामजी 

Youtube Video



और भी ऐसे ही मधुर भजनों की लिरिक्स के लिए हमारी वेबसाइट को विजिट करते रहे|
इस भजन को आप अपने मित्रगणों के साथ शेयर करिए|
यदि आप भी हमें कोई भजन या अन्य उपयोगी सामग्री भेजना चाहे नीचे दिए गए बटन का प्रयोग करे|
|| आप को मारवाड़ी भजन डॉट कॉम की और से सादर जय सियाराम ||

Blogger द्वारा संचालित.