रामा रामा रटते रटते राम हिंदी भजन लिरिक्स | Rama Rama Rattey Rattey Ram bhajan hindi lyrics |

रामा रामा रटते रटते राम हिंदी भजन लिरिक्स

 | Rama Rama Rattey Rattey  Ram bhajan hindi lyrics |

रामा रामा रटते रटते बीती रे उमरिया
रघुकुल नंदन कब आओगे
मिलनी की डगरिया

मैं मिलनी सबरी की जाई
भजन भाव नही जानु रे
राम तुम्हारे दर्शन के हित
वन में जीवन गुजारू रे
चरण कमल से निर्मल करदो
दासी की झोपड़िय
रामा रामा रटते रटते बीती रे उमरिया

रोज सवेरे वन में जाकर
बाट निहारा करती हूँ
अपने प्रभु के खातिर वन से
चुन चुन के फल लाती हूँ
मीठे मीठे बैरन की भर लाई मैं टोकरिया
रामा रामा रटते रटते बीती रे उमरिया

सुंदर श्याम सलोनी सुरत
मन मंदिर में बसाऊगी
चरन कमल की रज धर मस्तक
चरणों में सीस नवाऊगी
प्रभु जी मुझको भूल गए क्या
लो दासी की खबरिया
रामा रामा रटते रटते बीती रे उमरिया

नाथ तुम्हारे दर्शन के हित
मैं अबला एक नारी हूँ
दर्शन बिन ये नैना तरसे
दिल की बड़ी दुखियारी हूँ
मुझको दर्शन दे दो स्वामी
डालो मुझ पे नजरिया
रामा रामा रटते रटते बीती रे उमरिया

Ram Bhajan, Ram Navmi Special Bhajan, Lord Rama,Ram Janki Bhajan,Sitaram Bhajan,Ramji,राम भजन,राम नवमी स्पेशल भजन, भगवान राम,राम जानकी भजन,सीताराम भजन,रामजी 

Youtube Video



और भी ऐसे ही मधुर भजनों की लिरिक्स के लिए हमारी वेबसाइट को विजिट करते रहे|
इस भजन को आप अपने मित्रगणों के साथ शेयर करिए|
यदि आप भी हमें कोई भजन या अन्य उपयोगी सामग्री भेजना चाहे नीचे दिए गए बटन का प्रयोग करे|
|| आप को मारवाड़ी भजन डॉट कॉम की और से सादर जय सियाराम ||

Blogger द्वारा संचालित.