तेरे पूजन को भगवान बना मन मंदिर आलीशान हराम भजन हिंदी लिरिक्स |Tere Poojan Ko Bhagwaan Bana Man Mandir Aalishaan Ram Bhajan Hindi Lyrics |

तेरे पूजन को भगवान बना मन मंदिर आलीशान  हराम भजन हिंदी लिरिक्स
 |Tere Poojan Ko Bhagwaan Bana Man Mandir Aalishaan Ram Bhajan Hindi Lyrics |


तेरे पूजन को भगवान, बना मन मंदिर आलीशान ।

किस ने जानी तेरी माया, किस ने भेद तिहारा पाया ।
ऋषि मुनि हारे कर कर ध्यान, बना मन मंदिर आलीशान ॥

किस ने देखि तेरी सूरत, कौन बनावे तेरी मूरत ।
तू है निराकार भगवान, बना मन मंदिर आलीशान ॥

पर्वत घाटी नदी समंदर, तू रमता इन सब के अन्दर ।
तेरे बस में सकल जहान, बना मन मंदिर आलीशान ॥

तू हैं वन में, तो प्राणन में तू तरु तरु के पातन में ।
कोई ना दूजा तेरे सामान, बना मन मंदिर आलीशान ॥

जल में थल में तू ही समाया, सब जग तेरा जलवा छाया ।
तू है, घट घट के दरमियान, बना मन मंदिर आलीशान ॥

तू राजा को रंक बनाता, तू भिक्षुक तो तखत बिठाता ।
तेरी लीला इश महान, बना मन मंदिर आलीशान ॥

सूरज तेरी महिमा गावे, चंदा तुझ पर बलि बलि जावे ।
इश्वर कर सब का कल्याण, बना मन मंदिर आलीशान

Ram Bhajan, Ram Navmi Special Bhajan, Lord Rama,Ram Janki Bhajan,Sitaram Bhajan,Ramji,राम भजन,राम नवमी स्पेशल भजन, भगवान राम,राम जानकी भजन,सीताराम भजन,रामजी 

Youtube Video


और भी ऐसे ही मधुर भजनों की लिरिक्स के लिए हमारी वेबसाइट को विजिट करते रहे|
इस भजन को आप अपने मित्रगणों के साथ शेयर करिए|
यदि आप भी हमें कोई भजन या अन्य उपयोगी सामग्री भेजना चाहे नीचे दिए गए बटन का प्रयोग करे|
|| आप को मारवाड़ी भजन डॉट कॉम की और से सादर जय सियाराम ||

Blogger द्वारा संचालित.