फूलों से सजाया दरबार गजानन आ जाना लिरिक्स

फूलों से सजाया दरबार गजानन आ जाना,
आ जाना महाराज गजानन आ जाना ।।

घर के अंदर भवन बनाया,
आओ विराजो महाराज गजानन आ जाना,
फूलों से सजाया दरबार गजानन आ जाना ।।

हाथ में लोटा गंगाजल पानी,
चरण धुलाऊं महाराज गजानन आ जाना,
फूलों से सजाया दरबार गजानन आ जाना ।।

चुन-चुन कलियां फूल मैं लाई,
सोणां बनाया मैंने हार गजानन आ जाना,
फूलों से सजाया दरबार गजानन आ जाना ।।

हाथ कटोरी केसर थाली,
तिलक लगाऊं महाराज गजानन आ जाना,
फूलों से सजाया दरबार गजानन आ जाना ।।

हाथ में ज्योति जगमग होती,
आरती उतारू महाराज गजानन आ जाना,
फूलों से सजाया दरबार गजानन आ जाना ।।

मोदक का मैंने भोग बनाया,
लडुअन के भर थाल गजानन आ जाना,
फूलों से सजाया दरबार गजानन आ जाना ।।

सब भक्तों की एक अर्ज है,
दर्शन दो महाराज गजानन आ जाना,
फूलों से सजाया दरबार गजानन आ जाना ।।


फूलों से सजाया दरबार गजानन आ जाना,आ जाना महाराज गजानन आ जाना ।। घर के अंदर भवन बनाया,आओ विराजो महाराज गजानन आ जाना,फूलों से सजाया दरबार गजानन आ जाना ।। हाथ में लोटा गंगाजल पानी,चरण धुलाऊं महाराज गजानन आ जाना,फूलों से सजाया दरबार गजानन आ जाना ।। चुन-चुन कलियां फूल मैं लाई,सोणां बनाया मैंने हार […]


Blogger द्वारा संचालित.