श्याम घर आया जी नैन भर आया जी लिरिक्स

श्याम घर आया जी नैन भर आया जी लिरिक्स

श्याम घर आया जी नैन भर आया जी,
आओ जी आओ म्हारा श्याम,
स्वागत है आपका ।।

तर्ज़ – हम तुम चोरी से, बंधे एक डोरी से ।

बैठो बाबा बैठो, आँगणियो बुहारू,
नैना नीर बहाकर, थारा चरण पखारूँ,
हाज़िर है हर घड़ी हर घड़ी,
सेवक ये आपका ।
श्याम घर आया जी…

की करनी सु बाबा, थे म्हारा घरां पधारया,
हिवड़े से भी ज्यादा, थे लागो म्हान प्यारा,
सुधर गया ये जनम ये जनम,
तेरे इस दास का ।
श्याम घर आया जी…

बोलो बाबा बोलो, काँई मर्ज़ी थारी,
‘बनवारी’ किरपा कर, थे सुनली अर्ज़ी म्हारी,
जनम जनम सेवा करू दास रहूँ,
मैं अपने श्याम का ।
श्याम घर आया जी….

लेखक – जयशंकर चौधरी (बनवारी) जी

The post श्याम घर आया जी नैन भर आया जी लिरिक्स appeared first on Bhajan Pustika.



Blogger द्वारा संचालित.