ये तो सच है की भगवान है लिरिक्स | Ye To Sach Hai Ki Bhagwan Hai Lyrics

ये तो सच है की भगवान है लिरिक्स
Ye To Sach Hai Ki Bhagwan Hai Lyrics

ये तो सच है की भगवान है,
है मगर फिर भी अन्जान है,
धरती पे रूप माँ-बाप का,
उस विधाता की पहचान है,

जन्मदाता हैं जो, नाम जिनसे मिला,
थामकर जिनकी उंगली है बचपन चला,
कांधे पर बैठ के, जिनके देखा जहां,
ज्ञान जिनसे मिला, क्या बुरा, क्या भला,
इतने उपकार हैं क्या कहें,
ये बताना न आसान है,
धरती पे रूप...

जन्म देती है जो, माँ जिसे जग कहे,
अपनी संतान में, प्राण जिसके रहे,
लोरियां होंठों पर, सपने बुनती नज़र,
नींद जो वार दे, हँस के हर दुःख सहे,
ममता के रूप में है प्रभू,
आपसे पाया वरदान है,
धरती पे रूप...

आपके ख्वाब हम, आज होकर जवां,
उस परम शक्ति से, करते हैं प्रार्थना,
इनकी छाया रहे, रहती दुनिया तलक,
एक पल रह सकें हम न जिनके बिना,
आप दोनों सलामत रहें,
सबके दिल में ये अरमान है,



yeh to sach hai ki bhagwan hai magar phir bhi anjan hai dharti pe roop maa baap ka us bidata ki pehchan hai
Ye To Sach Hai Ki Bhagwan Hai Lyrics

Youtube Video




और भी ऐसे ही मधुर भजनों की लिरिक्स के लिए हमारी वेबसाइट को विजिट करते रहे|
इस भजन को आप अपने मित्रगणों के साथ शेयर करिए|
यदि आप भी हमें कोई भजन या अन्य उपयोगी सामग्री भेजना चाहे नीचे दिए गए बटन का प्रयोग करे|
|| आप को marvadibhajan.com की और से सादर जय सियाराम ||

Blogger द्वारा संचालित.