हमें दरबार बुलालो माँ भजन भजन लिरिक्स | HAME DARBAR BULA LO MAA BHAJAN LYRICS |

हमें दरबार बुलालो माँ भजन भजन लिरिक्स
 | HAME DARBAR BULA LO MAA BHAJAN LYRICS |

हमें दरबार बुलालो माँ,
हम बच्चे तुम माँ हो हमारी,
सब को सदेशा भिजवाती,
याद हमारी कभी ना आती,
अपने ममता के आंचल में,
हमें सुला लो माँ,
हमें दरबार बुला लो माँ।

हम भी आए भवन तुम्हारे,
स्वर्ग से देखे यहाँ नज़ारे,
दया दृष्टि हम पर भी दाती,
अपनी डालो माँ,
हमें दरबार बुला लो माँ।

बच्चो को ना यू तड़पाओ,
भेजो सदेशा हमे बुलाओ,
थोड़ा समय हमारे लिए भी,
अपना निकालो माँ,
हमें दरबार बुला लो माँ।

दर्शन कर हम तर जायेंगे,
झोलिया अपनी भर लायेंगे,
बरसा दो कृपा का सावन,
पार लगा दो माँ,
हमें दरबार बुला लो माँ।

हमें दरबार बुलालो माँ,
हम बच्चे तुम माँ हो हमारी,
सब को सदेशा भिजवाती,
याद हमारी कभी ना आती,
अपने ममता के आंचल में,
हमें सुला लो माँ,
हमें दरबार बुला लो माँ।

Mata ji Bhajan,Mataji Bhajan Hindi Lyrics,Matarani K Bhajan,माता जी के भजन ,माता जी भजन हिन्दी लीरिक्स,मातारानी के भजन  

Youtube Video



और भी ऐसे ही मधुर भजनों की लिरिक्स के लिए हमारी वेबसाइट को विजिट करते रहे|
इस भजन को आप अपने मित्रगणों के साथ शेयर करिए|
यदि आप भी हमें कोई भजन या अन्य उपयोगी सामग्री भेजना चाहे नीचे दिए गए बटन का प्रयोग करे|
|| आप को मारवाड़ी भजन डॉट कॉम की और से सादर जय सियाराम ||

Blogger द्वारा संचालित.