जैन भजन नाम है तेरा तारण हारा कब तेरा दर्शन होगा भजन लिरिक्स | NAAM HAI TERA TARAN HARA KAB TERA DARSHN HOGA BHAJAN LYRICS |

जैन भजन नाम है तेरा तारण हारा कब तेरा दर्शन होगा भजन लिरिक्स
| NAAM HAI TERA TARAN HARA KAB TERA DARSHN HOGA BHAJAN LYRICS |

नाम है तेरा तारण हारा कब तेरा दर्शन होगा
जिनकी प्रतिमा इतनी सुन्दर, वो कितना सुन्दर होगा,
वो कितना सुन्दर होगा,

तुमने तारें लाखों प्राणी, यह संतो की वाणी है
तेरी छवि पर मेरे भगवन, ये दुनियाँ दीवानी है,
ये दुनियाँ दीवानी हैं,
भाव से तेरी पूजा रचाऊँ, जीवन में मंगल होगा
जिनकी प्रतिमा इतनी सुन्दर, वो कितना सुन्दर होगा,
वो कितना सुन्दर होगा,

सुरवर मुनिवर जिनकें चरण में, निश दिन शीश झुकातें हैं,
जो गाते है प्रभु की महिमा, वो सब कुछ पा जाते हैं,
वो सब कुछ पा जाते हैं,
अपने कष्ट मिटानें को तेरे, चरणों का वंदन होगा,
जिनकी प्रतिमा इतनी सुन्दर, वो कितना सुन्दर होगा,
वो कितना सुन्दर होगा,

मन की मुरादें लेकर स्वामी, तेरे चरण में आये हैं,
हम हैं बालक, तेरे जिनवर, तेरे ही गुण गाते हैं,
तेरे ही गुण गाते हैं,
भव से पार उतरने को तेरे, गीतोँ का सरगम होगा
जिनकी प्रतिमा इतनी सुंदर, वो कितना सुंदर होगा,
नाम है तेरा तारण हारा कब तेरा दर्शन होगा
जिनकी प्रतिमा इतनी सुन्दर, वो कितना सुन्दर होगा,

Mahaveer Jayanti Bhajan | Jain Bhajan Lyrics | Nakoda Bhairav Bhajan Lyrics | Mahaveer Jayanti Bhajan | Jain Bhajan | Bhajan Lyrics | Mahaveer Jayanti

Youtube Video



और भी ऐसे ही मधुर भजनों की लिरिक्स के लिए हमारी वेबसाइट को विजिट करते रहे|
इस भजन को आप अपने मित्रगणों के साथ शेयर करिए|
यदि आप भी हमें कोई भजन या अन्य उपयोगी सामग्री भेजना चाहे नीचे दिए गए बटन का प्रयोग करे|
|| आप को मारवाड़ी भजन डॉट कॉम की और से सादर जय सियाराम ||

Blogger द्वारा संचालित.