तुमसे लागी लगन लेलो अपनी शरण पारस प्यारा भजन लिरिक्स | TUMSE LAAGI LAGAN LELO APNI SHARAN BHAJAN LYRICS |

तुमसे लागी लगन लेलो अपनी शरण पारस प्यारा भजन लिरिक्स
 | TUMSE LAAGI LAGAN LELO APNI SHARAN BHAJAN LYRICS |

तुमसे लागी लगन,
लेलो अपनी शरण, पारस प्यारा,
मेटो मेटो जी संकट हमारा,
निश दिन तुमको जपूँ,
पर से नेह तजूँ, जीवन सारा,
तेरे चरणों  में बीते  हमारा,
मेटो मेटो जी संकट हमारा,

अश्वसेन के राज दुलारें,
वामा देवी के सुत प्राण प्यारे,
सबसे नेह तोड़ा,
जग से मुँह को मोड़ा, संयम धारा,

इंद्र और धरणेन्द्र भी आए,
देवी पद्मावती मंगल गाएँ,
आशा पूरो सदा, दुःख नहीं पावे कदा,
सेवक थारा,

जग के दुख की तो परवाह नहीं है,
 स्वर्ग सुख की भी चाह नहीं है,
मेटो जामन मरण,
होवे ऐसा यतन, पारस प्यारा,

लाखों बार तुम्हें शीश नवाऊँ,
जग के नाथ तुम्हें कैसे पाऊँ,
पंकज व्याकुल भया,
दर्शन बिन ये जिया, लागे खारा,

तुमसे लागी लगन,
लेलो अपनी शरण, पारस प्यारा,
मेटो मेटो जी संकट हमारा,
निशदिन तुमको जपूँ,
पर से नेह तजूँ, जीवन सारा,
तेरे चरणों  में बीतें हमारा,

Mahaveer Jayanti Bhajan | Jain Bhajan Lyrics | Nakoda Bhairav Bhajan Lyrics | Mahaveer Jayanti Bhajan | Jain Bhajan | Bhajan Lyrics | Mahaveer Jayanti

Youtube Video



और भी ऐसे ही मधुर भजनों की लिरिक्स के लिए हमारी वेबसाइट को विजिट करते रहे|
इस भजन को आप अपने मित्रगणों के साथ शेयर करिए|
यदि आप भी हमें कोई भजन या अन्य उपयोगी सामग्री भेजना चाहे नीचे दिए गए बटन का प्रयोग करे|
|| आप को मारवाड़ी भजन डॉट कॉम की और से सादर जय सियाराम ||

Blogger द्वारा संचालित.