नवरातों में माँ दर्शन देने आई है भजन लिरिक्स | NAVRATO ME MA DARSHAN DENE BHAJAN LYRICS |

नवरातों में माँ दर्शन देने आई है भजन लिरिक्स
 | NAVRATO ME MA DARSHAN DENE BHAJAN LYRICS |

भक्तों ने मिलकर,
माँ की ज्योत जगाई है,
नवरातों में माँ,
दर्शन देने आई है।

लाल चनारिया ओढ़ के आई,
करके सिंह सवारी,
लाल है गजरा,
लाल है मेहंदी,
लगती कितनी प्यारी,
भक्तों ने भक्तों ने,
भक्तों ने मिलकर देखो,
खुशियां छाई हैं,
नवरातों में माँ,
दर्शन देने आई है।

भक्तों ने कीर्तन करवाया,
शेरावाली आई,
आज ख़ुशी का मौका आया,
बांटों खूब बधाई,
स्वागत में देखो,
नाँचे लोग लुगाई है,
नवरातों में माँ,
दर्शन देने आई है।

ऐसा भक्तों धूम मचाना,
झूमों नाँचों गाओ,
सच्चे दिल से,
माता रानी की जयकार लगाओ,
दुखड़ों को मिटाने वाले,
मेरी महामाई है,
नवरातों में माँ,
दर्शन देने आई है।
भक्तों ने  मिलकर,
माँ की ज्योत जगाई है,
नवरातों में माँ,
दर्शन देने आई है।
भक्तों में मिलकर,
माँ की ज्योत जगाई है,
नवरातों में माँ,
दर्शन देने आई है। 

Mata ji Bhajan,Mataji Bhajan Hindi Lyrics,Matarani K Bhajan,माता जी के भजन ,माता जी भजन हिन्दी लीरिक्स,मातारानी के भजन  

Youtube Video



और भी ऐसे ही मधुर भजनों की लिरिक्स के लिए हमारी वेबसाइट को विजिट करते रहे|
इस भजन को आप अपने मित्रगणों के साथ शेयर करिए|
यदि आप भी हमें कोई भजन या अन्य उपयोगी सामग्री भेजना चाहे नीचे दिए गए बटन का प्रयोग करे|
|| आप को मारवाड़ी भजन डॉट कॉम की और से सादर जय सियाराम ||

Blogger द्वारा संचालित.