रामा रामा रटते रटते राम भजन हिंदी लिरिक्स | Rama Rama Ratate Ratate Ram Hindi Bhajan Lyrics |

रामा रामा रटते रटते राम भजन हिंदी लिरिक्स
| Rama Rama Ratate Ratate Ram Hindi Bhajan Lyrics |

रामा रामा रटते रटते
बीती रे उमरिया,
रामा रामा रटते रटते
बीती रे उमरियां,
रघुकुल नंदन कब आओगे
भीलनी की डगरिया,
रामा रामा रटते रटते
बीती रे उमरिया……..

मैं भीलनी शबरी की जाई,
भजन भाव ना जानूँ रै,
राम तुम्हारे दर्शन के हित,
बन में जीवन पालन रे,
चरण कमल से निर्मल कर दो,
दासी की झोंपड़िया,
रामा रामा रटते रटते
बीती रे उमरिया……..

रोज़ सवेरे बन में जाकर,
रोज़ सवेरे बन में जाकर,
रास्ता साफ़ करती हूँ,
अपने प्रभु की खातिर बन में
चुन चुन के फल लाती हूँ,
मीठे मीठे बेरन की
भर लायी हूँ चदरिया ,
रामा रामा रटते रटते
बीती रे उमरिया…….

सुन्दर श्याम सलोनी सूरत,
सुन्दर श्याम सलौनी सूरत,
नैनो बीच बसाऊँगी,
पद पंकज की रज धरी मस्तक,
चरणों में सीस नवाउंगी,
प्रभुजी मुझको भूल गए,
लो दासी की खबरिया,
रामा रामा रटते रटते
बीती रे उमरिया…..


Ram Bhajan, Ram Navmi Special Bhajan, Lord Rama,Ram Janki Bhajan,Sitaram Bhajan,Ramji,राम भजन,राम नवमी स्पेशल भजन, भगवान राम,राम जानकी भजन,सीताराम भजन,रामजी 

Youtube Video



और भी ऐसे ही मधुर भजनों की लिरिक्स के लिए हमारी वेबसाइट को विजिट करते रहे|
इस भजन को आप अपने मित्रगणों के साथ शेयर करिए|
यदि आप भी हमें कोई भजन या अन्य उपयोगी सामग्री भेजना चाहे नीचे दिए गए बटन का प्रयोग करे|
|| आप को मारवाड़ी भजन डॉट कॉम की और से सादर जय सियाराम ||

Blogger द्वारा संचालित.