चाहे राम भजो चाहे श्याम राम हिंदी भजन लिरिक्स | Chahe Ram Bhajo Chahe Shyam Ram bhjan hindi lyrics |

चाहे राम भजो चाहे श्याम राम हिंदी भजन लिरिक्स
 | Chahe Ram Bhajo Chahe Shyam  Ram bhjan hindi lyrics |

चाहे राम भजो चाहे श्याम,
नाम दोनों हितकारी है,
दोनों हितकारी हैं,
विष्णु जी के अवतारी हैं,
चाहे राम भजों चाहे श्याम,
नाम दोनों हितकारी हैं………….

राम जी जन जन के आदर्श,
गर्व करे इनपे भारतवर्ष,
श्याम बजाए बांसुरी,
और रचाए रास,
ब्रजमंडल से विश्व में,
पहुंची कृष्ण सुवास,
हरे कृष्ण हरे राम के अगणित,
दरश भिखारी हैं,
दोनो हितकारी हैं,
विष्णु जी के अवतारी है,
चाहे राम भजों चाहे श्याम,
नाम दोनों हितकारी है………..

शिव का धनुष तोड़,
गठबंधन जोड़,
राम जी सिया जी का,
वरण कर लाए थे,
द्वारिका के राजा कृष्ण,
प्रेमिका की पीड़ा जान,
मंदिर से रुकमणि,
हरण कर लाये थे,
राम ने प्रण किया,
एक पत्नी व्रत,
मिथिला में दिए हुए,
वचन निभाए थे,
प्रेममूर्ति त्यागमूर्ति,
सीताराम जी ने मिल,
शुभ दिन दुर्दिन,
संग बिताए थे,
असुरण को देते शरण,
मोहन कृष्ण उदार,
तभी तो ले ली शरण में,
रानियाँ सौलह हज़ार,
एक मर्यादा के पालक,
एक प्रेम पुजारी हैं,
दोनो हितकारी हैं,
विष्णु जी के अवतारी है,
चाहे राम भजों चाहे श्याम,
नाम दोनों हितकारी है……….

राम राजा है दीन दयाल,
कृष्ण लाला है परम कृपाल,
दोनों रहते हैं सदा,
नीज प्रण के आधीन,
दुर्जन को दण्डित करे,
सज्जन को स्वाधीन,
राम श्याम ने,
बडी बडी विपदा,
पल में टाली है,
दोनो हितकारी हैं,
विष्णु जी के अवतारी है,
चाहे राम भजों चाहे श्याम,
नाम दोनों हितकारी है……….

चाहे राम भजो चाहे श्याम,
नाम दोनों हितकारी है,
दोनो हितकारी हैं,
विष्णु जी के अवतारी हैं,
चाहे राम भजों चाहे श्याम,
नाम दोनों हितकारी हैं……..

Ram Bhajan, Ram Navmi Special Bhajan, Lord Rama,Ram Janki Bhajan,Sitaram Bhajan,Ramji,राम भजन,राम नवमी स्पेशल भजन, भगवान राम,राम जानकी भजन,सीताराम भजन,रामजी 

Youtube Video



और भी ऐसे ही मधुर भजनों की लिरिक्स के लिए हमारी वेबसाइट को विजिट करते रहे|
इस भजन को आप अपने मित्रगणों के साथ शेयर करिए|
यदि आप भी हमें कोई भजन या अन्य उपयोगी सामग्री भेजना चाहे नीचे दिए गए बटन का प्रयोग करे|
|| आप को मारवाड़ी भजन डॉट कॉम की और से सादर जय सियाराम ||

Blogger द्वारा संचालित.